Weather update: राजस्थान में गर्मी का दिखने लगा रंग, दिन में अभी से सताने लगी धूप, जाने कैसा रहेगा आगे का मौसम
- byShiv
- 11 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अब पारा चढ़ने लगा हैं, इसके साथ ही मौसम में बदलाव शुरू हो चुका हैं और लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि रात में और सुबह की सर्दी का दौर अभी कुछ और दिन जारी रहने वाला है। लेकिन दिन में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। यहां बारिश और तेज सर्दी के बाद आने वाले हफ्ते में मौसम शुष्क रहने वाला है। सोमवार को अधिकांश जिलों का तापमान में बढ़ोतरी हुई।
दिन में धूप दिखा रही रंग
वैसे मौसम में बदलाव की बात करें तो दिन में तेज धूप से गर्मी जैसे एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में बारिश की कोई आशंका नहीं है, आने वाले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिर सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी आ सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ऐसा रहा मौसम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान में अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान भी आसमान साफ रहा और कई शहरों में तेज धूप खिली रही। आगामी 48 घंटो में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट तथा न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।
pc- bhaskar