Weather update: राजस्थान में लगातार बढ़ रहा तापमान, अप्रैल की शुरूआत में पड़ सकती हैं तपा देने वाली गर्मी
- byShiv
- 29 Mar, 2025

इंटरनेेट डेस्क। राजस्थान में गर्मी ने आंख दिखाना शुरू कर दिया हैं, इस समय थोड़ी तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि ये हवा सुबह के समय ठंडी रहती हैं, लेकिन दोपहर में गर्म हो जाती है। राजस्थान में तापमान लगातार बढ़ रहा है और बीते 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है। हालांकि, न्यूनतम तापमान अभी भी करीब 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य में गर्मी का असर बना रहेगा। हालांकि, हवाओं के प्रभाव से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर हो सकती है, लेकिन अभी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में अब राजस्थान में फिर से गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा वहीं, सर्वाधिक अधिकतम तापमान धोलपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यूनतम तापमान फतेहपुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को अजमेर में 35.0 डिग्री, अलवर में 37.0 डिग्री, जयपुर में 36.2 डिग्री, सीकर में 34.5 डिग्री, कोटा में 40.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 39.7 डिग्री, बाड़मेर में 35.4 डिग्री, जैसलमेर में 33.1 डिग्री, जोधपुर में 35.3 डिग्री, बीकानेर में 35.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
pc- jagran