Weather Update: राजस्थान में दिन के साथ रात में भी बढ़ने लगा तापमान, लोगों को सताने लगी धूप, जाने कैसा रहेगा मौसम
- byShiv
- 11 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में ठंड का असर बिलकुल समाप्त सा हो गया हैं। दिन में धूप अभी से सताने लगी है। हालांकि रात में अभी सर्दी का असर बरकरार हैं, लेकिन आने वाले 5 से 7 दिनों में रात में भी सर्दी कम हो जाएगी। वहीं मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने का अनुमान है। रात के समय अभी भी हल्की सर्दी का अहसास बना हुआ है, लेकिन दिन का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है. कई हिस्सों में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है।
बढ़ रहा न्यूनतम तापमान भी
प्रदेश के न्यूनतम तापमान भी बढ़ोतरी देखी जा रही हैं। मंगलवार (10 फरवरी) को अधिकतम तापमान बाड़मेर में (31.2 डिग्री सेल्सियस) और सबसे कम न्यूनतम तापमान पाली में (5.6 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। वहीं, करौली में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री तापमान रहा।
छाएं रह सकते हैं बादल
जयपुर स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम साफ रहेगा और तापमान में कोई विशेष उतार-चढ़ाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि एक कमजोर परिसंचरण तंत्र के कारण कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
pc-ndtv raj






