Weather update: राजस्थान में तापमान 40 डिग्री के पार, आज प्रदेश में हीट वेव का येलो अलर्ट हुआ जारी, जाने कैसा रहेगा मौसम
- byShiv
- 10 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे है। प्रदेश में पारा 40 डिग्री को पार कर गया हैं और इतना ही नहीं आज से ही प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। प्रदेश में इस समय पारा सामान्य से पांच से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक है, पिलानी, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और फलोदी में गर्मी का असर सबसे अधिक है। इस सीजन में पहली बार राज्य का अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा में हीटवेव की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन में सबसे अधिकतम तापमान पिलानी (40.2) डिग्री और बाड़मेर में 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 37.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 36.0 डिग्री, अलवर में 36.2 डिग्री, जयपुर में 37.1 डिग्री, पिलानी में 40.2 डिग्री, सीकर में 36.0 डिग्री, कोटा में 36.7 डिग्री, डबोक में 36.3 डिग्री, बाड़मेर में 40.0 डिग्री, जैसलमेर में 39.2 डिग्री तापमान रहा।
हीटवेव का अलर्ट जारी
वही मंगलावार को मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में लू की चेतावनी जारी की है, जिसमें बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, जालौर, पाली, नागौर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ शामिल है जिसमें हीटवेव की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। क्योंकि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पारा नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र के अनुसार, फिलहाल गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और अगले सप्ताह राज्य भर में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने की आशंका है।
pc- aaj tak






