Weather update: राजस्थान में अभी से दिखने लगा तेज गर्मी का असर, दिन में तेज धूप छुड़ा रही पसीने

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम बदल रहा हैं, गर्मी का असर भी दिखाई दे रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब खत्म होने लगा है। इस कारण राज्य के अधिकांश जिलों में फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है, इस कारण गर्मी का स्तर बढ़ गया है। हालांकि, रविवार को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बरसात हुई लेकिन अब इसका प्रभाव दिखाई नहीं देगा। कारण यह हैं की मार्च का महीना चल रहा हैं और अब गर्मी लगातार बढ़ेगी। 

यहां हुई हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के बीकानेर संभाग में हल्की वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बाकी राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 38.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान गंगानगर में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार रविवार को अजमेर में 31.3 डिग्री, अलवर में 31.5 डिग्री, जयपुर में 31.4 डिग्री, सीकर में 28.5 डिग्री, कोटा में 33.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 35.3 डिग्री, बाड़मेर में 35.3 डिग्री, जैसलमेर में 32.2 डिग्री तापमान रहा। 

मौसम विभाग का अलर्ट 
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा इसके बाद एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान में बढ़ोतरी के चलते फिर से तेज धूप के चलते गर्मी का एहसास बढ़ेगा। वैसे अब बारिश को कोई अनुमान नहीं हैं और इसके कारण अब धूप में लगातार तेजी आएगी।

pc- bhaskar