Weather Update: राजस्थान में विक्षोभ का असर खत्म, तापमान में आई गिरावट, जाने कैसा रहेगा आगे मौसम
- byShiv
- 05 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में विक्षोभ का असर बताया था, लेकिन इतना दिखा नहीं। बुधवार को उत्तरी हवाओं के कारण जयपुर, सीकर, पिलानी, चूरू समेत कई शहरों में टेम्परेचर करीब 4 डिग्री गिर गया।. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में राज्य में ठंडी हवाएं चलने, कोहरा छाए रहने और आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान राजस्थान में मौसम मुख्यत शुष्क रहा। इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। वहीं अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.9 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, बुधवार को सक्रिय हुए एक कमज़ोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक सर्कुलेशन सिस्टम बन गया है. इसके असर से गुरुवार को भी कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहेंगे।
होगा एक और विक्षोभ एक्टिव
मौसम विभाग कह माने तो भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम से घना कोहरा रहने की उम्मीद है। इसके बाद 8 फरवरी की रात से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिमी इलाके को प्रभावित करेगा। जिसके चलते अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में मिनिमम टेम्परेचर में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।
pc- bhaskar






