Weather Update: राजस्थान में 20 मार्च से शुरू होगा तेज गर्मी का दौर, तापमान में होगी लगातार बढ़ोतरी

इंटरनेट डेस्क। प्रदेश में मौसम अब पूरे तरीके से करवट लेने जा रहा हैं और उसका कारण यह हैं की पश्चिमी विक्षोभ को समाप्त हुए पूरा एक सप्ताह हो चुका हैं और उसके साथ ही अब तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। इस बढ़ोतरी के साथ ही अब गर्मी का सितम भी शुरू होने वाला है। ऐसे में एक बार फिर यहां का मौसम का हाल बदलने वाला है।

वहीं मौसम विभाग ने बदलते मौमस को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 20 मार्च से तापमान में बढ़ोतरी होगी और उसके साथ ही गर्मी का सितम शुरू हो जाएगा। वहीं पिछले 24 घंटे के तापमान की बात की जाए तो, प्रदेश का अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 9 से 19 डिग्री के मध्य बना रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 7 दिन प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की पूरी संभावना है। इसी के साथ दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने के संकेत है। अगले 7 दिन प्रदेश के तापमान में वृद्धि होना तय है। इसके साथ रात का पारा 4 फीसदी तक बढ़ सकता है।

pc- naidunai