Weather update: राजस्थान में तेज धूप छुड़ाने लगी अभी से पसीने, तापमान पहुंचा 38 डिग्री के पार, अभी और बढ़ेगी गर्मी
- byShiv
- 05 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। होली का त्योहार समाप्त हो चुका हैं और इसके साथ ही अब गर्मी का पारा और बढ़ने वाला है। राजस्थान में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखने शुरू हो गए है। बुधवार को राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। जिसके तहत अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज कि गई। इस बढ़ोतरी के साथ ही लोगों को अब गर्मी सताने लगी हैं।
झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही
मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी हिस्से जिलों बीकानेर, जैसलमेर सहित कई जिलों में दिन के समय तेज और झुलसाने वाली गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले 2-3 दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ दिन में गर्मी और तेज होने की संभावना जताई है। तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम बाड़मेर में 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पाली में 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
बढ़ेगा तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की माने तो प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आसमान अधिकतर समय साफ रहेगा और दिन के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। दोपहर के समय तेज धूप खिले रहने के आसार हैं।
pc- tv9 up






