Weather update: राजस्थान में अभी से सूर्य देव दिखाने लगे रंगत, तापमान पहुंचा 31 डिग्री के पार, जाने कैसा रहेगा आगे मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सर्दी का दौर अब खत्म होने की और है, फरवरी का महीना चल रहा हैं और इस महीने के आखिरी तक ठंड का मौसम पूरी तरह से विदा हो जाएगा। वैसे भी मार्च में होली के आस पास सर्दी समाप्त हो ही जाती हैं। फरवरी के  दूसरे सप्ताह में ही दिन के समय सूरज के तीखे तेवर देखने को मिल रहे है। हालांकि  सुबह और रात में हल्की ठंड बनी हुई है, वही रेगिस्तानी इलाकों में दिन के तापमान में वृद्धि होने लगी है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया गया है।

बढ़ रहा तापमान
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार को राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान पाली में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, जालोर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और जोधपुर शहर में 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री और 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश की कोई संभावना नहीं
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, राजस्थान में फिलहाल मौसम का मिजाज स्थिर बना रहेगा। आने वाले एक हफ्ते तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और किसी तरह को कोई विक्षोभ आता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, उत्तर-पूर्वी हिस्सों में सुबह और रात के समय अभी भी हल्की ठंड महसूस की जाएगी, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है।

pc- sunrise.maplogs.com