Weather update: राजस्थान में सूरज दिखाने लगा तेवर, दिन के पारे में आया उछाल, पारा पहुंचा 31 डिग्री के पार
- byShiv
- 13 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अब सर्दी का दौर कम हो गया है। हालांकि ऐसा कहते हैं की होली तक हल्की फुल्की सर्दी चलती रहती है। लेकिन धूप लोगों के अभी से चुभने लगी है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही हैं, इसी बीच, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाले हैं। पहला आज यानी 13 फरवरी से और दूसरा 16 फरवरी से सक्रिय होगा। इन मौसमी तंत्रों के प्रभाव से 17 फरवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने के आसार बन रहे है।
चढ़ने लगा पारा
मौसम विभाग की रिपोर्ट की माने तो राज्य में मौसम शुष्क रहा। तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चितौडगढ़ में 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 27.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 27.5 डिग्री, अलवर में 24.5 डिग्री, जयपुर में 27.8 डिग्री, पिलानी में 27.2 डिग्री तापमान रहा।
आ सकती हैं बारिश
मौसम विभाग ने राज्य में आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना जताई है, जिससे बारिश या आंधी-तूफान जैसी गतिविधियों की कोई खास संभावना नहीं रहेगी। मौसम विभाग की माने तो 16 फरवरी से एक्टिव हो रहे विक्षोभ के कारण 17 फरवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
pc-danik bhaskar






