Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में बदला मौसम, जयपुर सहित कई जिलों में हुई बारिश, 27 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट
- byShiv
- 13 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ का असर शुरू हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल गया हैं और बारिश देखने को मिल रही है। इस बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज राजधानी जयपुर में भी सुबह के समय बारिश हुई,शुक्रवार की रात को सीकर में भी तेज बारिश् देखने को मिली है। जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है। हालांकि कई जिलों में हीटवेव का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। रहा,पश्चिमी राजस्थान के कई जिले लू की चपेट में हैं।
तापमान कर रहा परेशान
जैसलमेर में सर्वाधिक तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर, करौली समेत कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। राजधानी जयपुर में भी दिनभर बादलों ने सूरज के साथ आंख मिचौली खेली। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के उत्तरी भागों में आज से ही मेघगर्जन, आंधी व कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। आज बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने बताया की आंधी बारिश का ये दौर 16 जून तक जारी रहेगा।
इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से आज अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानार में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बालोतरा, जोधपुर और पाली में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर जैसलमेर और फलोदी के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
pc- globalherald.news






