Weather Update: राजस्थान में आज बदल सकता हैं मौसम, धौलपुर और करौली में भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
- byShiv
- 21 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अभी मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ी हुई है। 21 अगस्त को प्रदेश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। धौलपुर और करौली में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया हैफ। जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।
आज यहां हो सकती हैं बारिश
मौसम विभाग की माने तो 21 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। धौलपुर और करौली में भारी बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है। जयपुर में 21 अगस्त को अधिकतम तापमान करीब 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।
पश्चिमी राजस्थान शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के क्षेत्रों में 21 से 23 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
pc- etv bharat






