Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में आज से बदलेगा मौसम, कल से बारिश के साथ में गिरेंगे ओले, तापमान में आएगी गिरावट
- byShiv
- 18 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम बदल रहा हैं, प्रदेश के लोग जहां तेज गर्मी का सामना कर रहे थे, उन्हें राहत मिली है। इसका कारण यह हैं कि राजस्थान के आसमान पर बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है, जिससे अगले तीन दिनों तक प्रदेश का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के मुताबिक, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में आंधी और बारिश करवाने वाला है। 18 से 20 मार्च के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज मेघगर्जन, धूल भरी आंधी और बारिश का दौर शुरू होगा।
आंधी बारिश का दिखेगा असर
प्रदेश में मौसम आज से बदलने जा रहा हैं, 18 मार्च से सबसे ज्यादा असर जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी के इलाकों में महसूस किया जाएगा। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। हालांकि, राज्य के बाकी हिस्सों में इस दौरान फिलहाल मौसम साफ बना रहेगा। 19 और 20 मार्च को प्रदेश में आंधी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
बरसेंगे बादल
मौसम विभाग की रिपोर्ट की माने तो इस दौरान जोधपुर और बीकानेर के साथ-साथ अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में भी मौसम अपना रंग दिखाएगा। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि इन दो दिनों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कई इलाकों में ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो सकता हैफ।
pc- tv9





