Weather Update: राजस्थान में बदलने जा रहा मौसम, 29 अक्टूबर से बारिश के आसार, सुबह शाम ठंड का हो रहा अहसास

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार है। फिलहाल दिन के समय तेज धूप और सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम का मिजाज बदल सकता है। 26 अक्टूबर को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 27 अक्टूबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। 

29 अक्टूबर से बारिश के आसार
मौसम विभाग की माने तो 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। राजस्थान में 13 जिले अकालग्रस्त घोषित कर दिए गए हैं। मौसम विभाग की माने तो 29 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, 30 अक्टूबर को भी इन संभागों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में 30 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। 

26 अक्टूबर को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?
सोमवार को जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और अन्य प्रमुख शहरों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।  फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले के लिए 26 अक्टूबर को भारी बारिश या आंधी का विशेष अलर्ट नहीं है।

pc-amar ujala