Weather update: राजस्थान में 15 फरवरी के बाद फिर से बदलेगा मौसम, बादल छाने के साथ होगी बारिश, जाने कैसा रहेगा मौसम
- byShiv
- 13 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम बदल चुका हैं पतझड़ के साथ ही गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। कई शहरों में तापमान 30 डिग्री के उपर पहुंच चुका है। वैसे तो अभी सुबह शाम की सर्दी बाकी और रात में लोगों को अभी भी कंबल का सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन दिन में धूप लोगों को सताने लगी है। दोपहर के हालात यह हैं की लोग धूप में छांव ढूंढ़ूते नजर आते है। लेकिन एक बार फिर से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आएगा।
15 फरवरी बाद बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 15 से 17 फरवरी के दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 16 फरवरी को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं आगामी 48 घंटो में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट होने के बाद फिर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।
चलने लगी हवाएं
जानकारी के अनुसार आज से फाल्गुन माह की शुरूआत हो चुकी हैं और इससे पहले ही सीकर में मौसम बदल गया है। दक्षिण पूर्वी हवाएं चलने के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम केन्द्रों पर तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। सीकर में बुधवार सुबह नमी कम होने के कारण सर्दी का असर कम रहा।
pc- bhaskar