Weather Update: राजस्थान में फिर से बदलेगा मौसम, 29 मार्च को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, धूप सताने लगी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में होली पर कई जगहों पर मौसम बदला और इस बदले हुए मौसम के कारण ही होली मजा दोगुना हो गया। लेकिन अब होली की फुवारों के बाद बादल से आग के अंगारे बरसने शुरू हो गए है। जी हां गर्मी ने अपना सितम दिखाना शुरू कर दिया हैं और उसके साथ ही अब धूप भी तेज होने लगी हैं, जो आगे परेशानी का कारण बन सकती है। 

वहीं एक दो दिनों से प्रदेश में कई जगहों पर बादल भी छाए हैं। राजधानी जयपुर में भी शाम को बादलों की आवाजाही देखी गई। इसके बावजूद गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखा दिया। रेगिस्तानी जिले फलोदी में पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंडा माने जाने वाले वाले जिले सिरोही में भी पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 

हालांकि तीन दिन पहले आधा दर्जन जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया था। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आई है। उधर तीन दिन बाद 29 और 30 मार्च को भी एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है।

pc- www.samastipurtown.com