Weather update: राजस्थान में आज से बदलेगा मौसम, 4 दिनों तक होगी बारिश, अलर्ट किया गया जारी
- byShiv
- 27 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज से फिर मौसम बदल गया हैं, कई जिलों में सुबह से बादल छाएं हुए है। मौसम विभाग की माने तो एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण ही यह सब दिखाई दे रहा है। वैसे तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज से प्रदेश के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहने और बारिश का मौसम बनने वाला है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।
चार दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो बारिश का दौर रुक रुक कर अगले चार दिन तक जारी रहेगा। आज गुरुवार और कल शुक्रवार को जयपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में और 1 मार्च शनिवार को जयपुर, बीकानेर के साथ भरतपुर संभाग के जिलों में भी बारिश होने की संभावना बनी है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसकी वजह से मौसम बदल रहा है।
तापमान में हुई बढ़ोतरी
वहीं मौसम विभाग की रिपोटर्स की माने तो बीते 24 घंटे में प्रदेश के अमूमन सभी जिलों में दिन और रात का तापमान बढ़ा है। प्रदेश में केवल डूंगरपुर जिला ऐसा रहा जहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। माउंट आबू सहित बाकि सभी शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रदेश के 18 शहर ऐसे रहे जहां बुधवार को 30 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।
pc- hindustan