Weather Update: राजस्थान में आज से बदलेगा मौसम, फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में हो सकती हैं बारिश

इंटरनेट डेस्क। मौसम रंगों का हैं और ऐसे में अब मौसम भी अपने रंग बदल रहा हैं, किसी दिन सुबह शाम सर्दी तो किसी दिन गर्मी औ फिर कभी बारिश भी साथ में हो रही है, और इन सबके पीछे का कारण हैं पश्चिमी विक्षोभ जो लगातार अपना असर दिखा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर आज से प्रदेश में मौसम बदलने जा रहा हैं और उसका कारण भी पश्चिमी विक्षोभ ही होगा। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करेगा, जिससे प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम परिवर्तन हो सकता है। मना जा रहा हैं की आज से कुछ जिलों में इस मौसम परिर्वतन के कारण बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो अब दिन और रात का तापमान बढ़ने लगा है।

बता दें कि आज से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करेगा जिससे प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम परिवर्तन की संभावना है। 2 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग और सीमावर्ती क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा सकता है।

pc- sj