Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, आज से 2 दिन तक आंधी बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मार्च के महीने में ही मई जैसी गर्मी का दौर चल रहा है। लेकिन आज से 2 दिनों के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हो गया है और अगले दो दिन आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

बारिश का अलर्ट 
वही मौसम विभाग ने 15 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिले, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में 19-21 मार्च को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश की संभावना है, राज्य में आगामी एक सप्ताह अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बने रहने और हीटवेव से राहत जारी रहने की संभावना है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान 
अजमेर का अधकितम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सयिस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सयिस रिकॉर्ड हुआ, भीलवाड़ का अधकितम तापमान 37.2, न्यूनतम तापमान 23.0  सेल्सियस, वनस्थली का अधकितम तापमान 36.7 और न्यूनतम तापमान 16.7  डिग्री रहा। 

pc- jagran