Weather update: राजस्थान में सर्दी दिखा रही तेवर, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, पारा पहुंचा माइनस में

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सर्दी का मिजाज लगातार बदलता जा रहा हैं, यहां लगातार तापमान मेें हो रही गिरावट से अब पेड़ पौधों पर हल्की बर्फ की परत जमने लगी है। सुबह शाम ऐसी ठंड रहती हैं की लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं पूरे राज्य में अपने तीखे तेवर दिखा रही हैं। कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे चला गया है, मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य में मौसम मुख्यत। शुष्क रहा और राज्य में एक दो स्थानों पर अतिशीत लहर व कुछ स्थानों पर शीत लहर दर्ज की गई।

तापमान में गिरावट देखने को मिल रही

बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर सीकर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को अजमेर में 5.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 2.2 में डिग्री, जयपुर में 7.8 डिग्री, सीकर में 2.5 डिग्री, कोटा में 5.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 3.2 डिग्री, बाड़मेर में 9.9 डिग्री, जैसलमेर में 5.8 डिग्री, जोधपुर में 10.0 डिग्री, बीकानेर में 4.8 डिग्री, चूरू में 1.6 डिग्री, माउंट आबू में 1.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अलर्ट
वहीं मौसम विभाग की माने तो राज्य में आगामी दिनों में मौसम मुख्यत शुष्क रहेगा। वहीं न्यूनतम व अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके अलावा राज्य में शीत लहर/अति शीत लहर की स्थिति आगामी 5-6 दिन जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही  विभाग ने आज अलवर, झुंझुनूं सीकर, चूरू और हनुमानगढ़ जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

pc- zee news