अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के शादी की तारीख हुई फिक्स, ग्रीस में लेंगे सात फेरे!

इंटरनेट डेस्क। साउथ सिनेमा के पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और रजनीकांत के भांजे अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की तारीख पक्की हो गई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो  वह सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन से इस साल के आखिर में डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बना रहे हैं।

हालांकि, अनिरुद्ध या काव्या की ओर से उनके कथित रिश्ते, सगाई या शादी को लेकर कोई आधकिारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एक्स पर एक दावे में बताया गया है कि यह शादी दिवाली के बाद होगी।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर क्रिस्टोफर कनगराज ने शादी की तारीख और वेडिंग वेन्यू को लेकर यह दावा किया है। वह लिखते हैं कि अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन इसी साल ग्रीस में शादी करने वाले हैं। यह शादी दीपावली के बाद 10 नवंबर, 2026 को होगी और इसके लिए ग्रीस को डेस्टिनेशनल वेडिंग का वेन्यू चुना गया है।

pc- pinkvilla.com