रविचंदर और काव्या मारन की शादी की रस्मे शुरू, जाने ग्रीस में कब लेंगे सात फेरे, पहुंचे ये वीआईपी गेस्ट भी
- byShiv
- 10 Nov, 2026
इंटरेनट डेस्क। सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की शादी की खबरें पिछले साल से छाई हुई हैं। लेकिन अब शादी की तारीख पास आ चुकी है। अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन 21 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगे और कल 11 नवंबर को कपल ग्रीस में शादी करने जा रहा है।
दोनों की शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। अनिरुद्ध और काव्या की शादी में शामिल होने के लिए कुछ खास मेहमान ग्रीस रवाना भी हो चुके हैं। अनिरुद्ध और काव्या 11 नवंबर को ग्रीस में शादी करेंगे और इस फंक्शन को कपल ने प्राइवेट रखा है। इसमें केवल करीबी दोस्त और बेहद खास मेहमान ही शामिल होंगे।
कपल की शादी के लिए तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी पत्नी दुर्गा स्टालिन के साथ ग्रीस रवाना हो चुके है। रजनीकांत का भी एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया है। उदयनिधि स्टालिन भी कपल की खुशियों में शरीक होंगे।
pc- khabargaon.com






