Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन कर देंगे अगर आप ये उपाय तो फिर सफल होने से नहीं रोक सकेगा आपको कोई
- byShiv
- 07 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा कि हिन्दू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। बुधवार का दिन भी गणपति बप्पा को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा करने से कई लाभ मिलते है। बुधवार को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय भी बताए गए हैं। ये उपाय व्यक्ति को जीवन में आने वाले संकटों से बचाने के साथ घर में सुख-समृद्धि भी लाते हैं। तो जानते हैं उनके बारे में।
बुधवार के दिन करें ये उपाय
बुधवार के दिन एक रुपये का सिक्के पर सरसों का तेल लगाकर उसे शनि मंदिर में रख आएं। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को शनिदोष से छुटकारा मिलता है।
जो व्यक्ति अपने शत्रुओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, वे एक पत्थर पर कोयले से अपने शत्रु का नाम लिख बुधवार के दिन बहते पानी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को लगातार चार बुधवार करने से जातक को शत्रुओं से छुटकारा मिल जाएगा।
स्वस्थ, सुंदर और निरोगी काया पाने की चाहत रखने वाले लोग गेंहू की रोटी पर गुड़ डालकर बुधवार के दिन किसी नर भैंस को खिलाएं। इस उपाय बीमारियां दूर होती हैं।
कारोबार और नौकरी में आ रही बाधा व कठिनाइयों को दूर करने के लिए बुधवार के दिन सुबह स्नान कर आक या मदार के पौधे का रोली-चावल के साथ विधिपूर्वक पूजा करें। इससे नए व्यापार में आने वाली कठिनाइयां दूर होती हैं।
pc- tv9





