West Bengal: ममता बनर्जी को एक और झटका, राज्यसभा सांसद रुक्मिणी मलिक उर्फ कोयल ने दिया इस्तीफा

इंटरेनट डेस्क। पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों के बाद से टीमएसी की हालत यहां लगातर खराब होती जा रही है। राज्यसभा और लोकसभा के कई सांसदों ने इस्तीफें दे दिए है। अब ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की स्थिति काफी संकटों में घिरी नजर आ रही है। पार्टी में अंदरूनी तनाव और फूट के बीच गुरुवार को टीएमसी की एक और राज्यसभा सांसद रुक्मिणी मलिक उर्फ कोयल मलिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

बड़ा झटका हैं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ममता बनर्जी के लिए एक और झटका यह है कि राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद तृणमूल कांग्रेस की नेता कोयल मलिक ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात भी की है। कोयल मलिक का यह इस्तीफा ऐसे समय पर सामने आया है जब एक दिन पहले ही ममता बनर्जी के टीएमसी गुट के विधायक मदन मित्रा ने पार्टी के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया और वह ऋतब्रत बनर्जी के बागी गुट में शामिल हो गए हैं। 

माना जा रहा बड़ा झटका
वहीं, अगर राज्यसभा से तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के इस्तीफा देने की बात करें, तो कोयल मलिक इस लिस्ट में चौथे नंबर पर शामिल हो गईं हैं। कोयल से पहले सुखेंदु शेखर रॉय, प्रकाश चिक बराइक और सुस्मिता देब राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे चुके हैं।  तृणमूल कांग्रेस की नेता रुक्मिणी मलिक उर्फ कोयल मलिक ने गुरुवार को राज्यसभा के सभापति और देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के नाम पर एक पत्र लिखा। पत्र में कोयल ने कहा, ‘आदरणीय सभापति जी, मैं राज्यसभा में अपनी सदस्यता से इस्तीफा देती हूं. इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए।

pc- agniban.com