West Bengal Elections 2026: ममता बनर्जी ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान, भवानीपुर सीट के लिए बनाई खास रणनीति
- byShiv
- 23 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल भी शामिल है। इस राज्य में चुनावी शंखनाद हो चुका है, राज्य में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि 4 मई को तय होगा कि बंगाल की गद्दी पर कौन बैठेगा। तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने खुद प्रचार प्रसार का मोर्चा संभाल लिया है, दक्षिण कोलकाता के अहिंद्र मंच में कल शाम हुई एक अहम बैठक में सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर के लिए अपनी खास रणनीति का खुलासा किया।
चुनावों में उतरी ममता बनर्जी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बैठक में उनके साथ अभिषेक बनर्जी और फिरहाद हाकिम जैसे दिग्गज नेता भी मौजूद थे। हालांकि यह पार्टी की एक इंटरनल मीटिंग थी, लेकिन सूत्रों की मानें तो उन्होंने साफ संदेश दिया है कि हर कार्यकर्ता को हर वोटर के घर तक पहुंचना होगा, मकसद साफ है कि भवानीपुर सीट से कम से कम 50 से 60 हजार वोटों की लीड हासिल करना। इसके लिए कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और जमीनी स्तर पर पसीना बहाने की हिदायत दी गई है।
होगी कांटे की टक्कर
खबरों की माने तो भवानीपुर की यह लड़ाई इस बार आसान नहीं दिख रही है, बीजेपी ने यहां से ममता बनर्जी के पुराने साथी और अब कट्टर प्रतिद्वंदी शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है, शुभेंदु ने दो दिन पहले ही यहां धुआंधार प्रचार शुरू कर दिया है, लेकिन असली पेंच फंसा है वोटर लिस्ट में। आंकड़ों की बात करें तो 2021 के उपचुनाव में ममता बनर्जी यहां से करीब 58 हजार वोटों से जीती थीं, लेकिन उससे पहले आम चुनाव में टीएमसी की जीत का अंतर सिर्फ 28 हजार था, ऐसे में इतने बड़े पैमाने पर वोटर्स के नाम कट जाना समीकरणों को चुनौतीपूर्ण बना रहा है।
pc- frontline.thehindu.com




