West Bengal: अभिषेक बनर्जी और कल्याण मुखर्जी पर हुए हमले के खिलाफ 2 जून को सड़क पर उतरेंगी ममता बनर्जी, कोलकाता में खुद करेंगी धरना-प्रदर्शन

इटरेनट डेस्क। पश्चिम बंगाल में भाजपा का राज आ चुका हैं, लेकिन पिछले दो दिनों में जो चीजे सामने आई हैं वो थोड़ी परेशान करने वाली है। दो दिनों में यहां टीएमसी के दो सांसदों पर हमला हुआ है। इनमें तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और कल्याण मुखर्जी शामिल है। इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की। इधर पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी और अभिषेक पर कथित हमले को लेकर राजनीतिक हंगामा जारी है। 

किया जाएगा प्रदर्शन
इसी बीच तृणमूल कांग्रेस 2 जून को एस्प्लेनेड के रानी राशमोनी एवेन्यू में ममता बनर्जी के नेतृत्व में प्रदर्शन करने जा रही है। यह धरना- प्रदर्शन चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा और टीएमसी पदाधिकारियों पर हुए हमलों के विरोध में होगा। यह घोषणा पश्चिम बंगाल में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच की गई है, जो पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी और लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी सहित टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं पर हुए कथित हमलों के बाद पैदा हुआ है। दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने के दौरान अभिषेक बनर्जी पर कथित तौर पर ईंटों, पत्थरों और अंडों से हमला किया गया था।

आज वॉर्ड और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कुणाल घोष ने पत्रकारों को बताया कि तृणमूल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होनी थी, लेकिन फिलहाल यह टाल दी गई है। ममता बनर्जी 2 जून को रानी रासमणि रोड पर विरोध प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं से आह्वान कर रही है कि 1 जून को अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के खिलाफ सभी वार्डों और ब्लॉकों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

pc - bbc, live mint