West Bengal: सायोनी घोष ने ममता दीदी को बोला टाटा, बाय-बाय, साथ में गए ये भी
- byShiv
- 12 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। ममता बनर्जी की पार्टी की विधानसभा चुनावों में हार क्या हुई पूरी पार्टी ही बिखर गई। विधायों के बाद राज्यसभा और अब लोकसभा के सांसद भी बागी हो गए है। खबर है कि बागियों की इस लिस्ट में सांसद सायोनी घोष से लेकर पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान तक का नाम शामिल है। हालांकि, इस लिस्ट को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। कहा जा रहा है कि बागी सांसदों का एक समूह पहले ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को समर्थन पत्र सौंप चुका है।
19 सांसद हैं शामिल
लोकसभा अध्यक्ष के दफ्तर में सौंपे गए इस पत्र में 19 सांसदों के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इनमें काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, बापी हलदार, डॉ शर्मिला सरकार, प्रसून बंद्योपाध्याय, जगदीश बर्मा बसुनिया, असित कुमार माल, अरूप चक्रवर्ती, रचना बनर्जी, सायोनी घोष का नाम शामिल है।इनके अलावा पत्र पर दस्तखत करने वालों में खलीलुर रहमान, अबू ताहेर खान, यूसुफ पठान, मिताली बाग, माला रॉय, कालीपद सोरेन, दीपक अधिकारी, जून मलिया और पार्थ भौमिक भी हैं।
राज्यसभा में इस्तीफों का दौर जारी
लोकसभा के अलावा ममता बनर्जी को राज्यसभा में भी लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को ही कोयल मलिक के रूप में पार्टी के चौथे राज्यसभा सांसद ने इस्तीफा दिया है। खास बात है कि महज 4 दिनों में यह पार्टी को झटका लगा है। इसके साथ ही उच्च सदन में पार्टी सांसदों की संख्या घटकर 9 पर आ गई है। इससे पहले सुखेंदु शेखर रे, सुष्मिता देव और प्रकाश बरेक सांसद पद छोड़ चुके हैं।
pc- sanatanprabhat.org





