Facebook पर आपकी कौन-कौन सी जानकारी है पब्लिक? ऐसे करें तुरंत चेक

pc: amar ujala

आज के समय में फेसबुक  सिर्फ दोस्तों और परिवार से जुड़े रहने का प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि यहां हमारी कई निजी जानकारियां भी दिखाई दे सकती हैं। नाम, प्रोफाइल फोटो, शहर, काम, पढ़ाई से लेकर कुछ पोस्ट्स और फ्रेंड लिस्ट तक की जानकारी दूसरों को नजर आ सकती है। ऐसे में समय-समय पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स चेक करना जरूरी है।

कौन-सी जानकारी पब्लिक है, ऐसे करें पता
सबसे पहले फेसबुक  ऐप खोलें और अपनी प्रोफाइल पर जाएं। इसके बाद प्रोफाइल के पास मौजूद तीन डॉट्स (...) पर टैप करें। यहां आपको View As जैसा विकल्प मिल सकता है। इसकी मदद से आप देख सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल किसी ऐसे व्यक्ति को कैसी दिखाई देती है, जो आपकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल नहीं है।

इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपकी कौन-सी जानकारी और पोस्ट्स पब्लिक हैं और कौन-सी केवल फ्रेंड्स या सीमित लोगों को दिखाई दे रही हैं।

प्राइवेसी सेटिंग्स में करें जरूरी बदलाव
अगर आपको कोई जानकारी जरूरत से ज्यादा लोगों को दिखाई दे रही है, तो Settings & privacy > Settings में जाकर Privacy से जुड़े विकल्पों को चेक करें। यहां आप यह तय कर सकते हैं कि आपकी पोस्ट्स कौन देख सकता है, फ्रेंड रिक्वेस्ट कौन भेज सकता है और आपकी फ्रेंड लिस्ट किसे दिखाई देगी।

आप अपनी पुरानी पोस्ट्स की प्राइवेसी भी रिव्यू कर सकते हैं। अगर पहले की Posts Public थीं, तो उनकी ऑडियंस को बदलने के विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं।

प्रोफाइल की जानकारी भी करें रिव्यू
प्रोफाइल में जाकर About सेक्शन भी जरूर देखें। फोन नंबर, ईमेल, जन्मदिन, शहर, नौकरी या अन्य व्यक्तिगत जानकारी अगर Public है, तो जरूरत के मुताबिक उसकी Visibility सीमित कर सकते हैं।

फेसबुक  की Privacy Settings समय-समय पर बदल सकती हैं, इसलिए इन्हें कभी-कभार Review करना अच्छी आदत है। कुछ मिनट देकर Privacy Check करने से आप अपनी ऑनलाइन जानकारी पर बेहतर नियंत्रण रख सकते हैं।