
pc: News18 Hindi
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वे बेहद ही लोकप्रिय मुख्यमंत्री है और भाजपा के तेजतर्रार नेता है। आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।
अपने चुनावी हलफ़नामे (2022) में, योगी आदित्यनाथ ने 1,54,94,054 रुपये की संपत्ति घोषित की है।2022 के विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन भरते समय यूपी के सीएम ने घोषणा की कि उनके पास 1,00,000 रुपये की रिवॉल्वर है।
इसके अलावा उनके पास 80,000 रुपये की एक राइफल भी है। उनके पास कोई कृषि या गैर-कृषि संपत्ति नहीं है। इसके अलावा उनके पास कोई वाहन पंजीकृत नहीं है और न ही उन पर कोई देनदारी है।