WhatsApp Tricks: अब कोई दोस्त या फैमिली मेंबर नहीं पढ़ पाएगा मैसेज, बस व्हाट्सएप का ये फीचर कर दें ऑन

PC: Hindustan

अगर आप अपना फोन अक्सर दोस्तों या अपने फैमिली मेंबर्स को देते हैं तो अक्सर मन में डर रहता है कि कोई मैसेज ना पढ़ ले। कई बार कोई ऐसे मैसेज भी पढ़ सकता है जो आप नहीं चाहते हैं कि पढ़े। ऐसे में वॉट्सऐप का 'App Lock' (पासकोड / फिंगरप्रिंट लॉक) फीचर आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आपको कोई थर्ड पार्टी टूल डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। वॉट्सऐप में यह इन-बिल्ट सुरक्षा टूल पहले से उपलब्ध है।

इस फीचर को ऑन करने के बाद, जब भी आप वॉट्सऐप ओपन करेंगे, तो यह आपसे फोन का फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या पासकोड मांगेगा। इससे कोई भी आपकी अनुमति के बिना आपके मैसेजेस नहीं देख पाएगा।

WhatsApp में Passcode / Fingerprint Lock ऑन करने की प्रक्रिया

अपने स्मार्टफोन में वॉट्सऐप खोलें और ऊपर दाईं ओर दिख रहे Three Dots पर टैप करें।
मेनू में से Settings वाले विकल्प पर क्लिक करें।
नीचे स्क्रॉल करें और 'Privacy' वाले ऑप्शन पर जाएं।
सबसे नीचे जाने पर आपको 'App Lock' (या Fingerprint Lock) का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
'Unlock with biometric' या पासकोड वाले बटन को ऑन कर दें और अपने फिंगरप्रिंट या पिन से कन्फर्म करें।
आप तय कर सकते हैं कि ऐप बंद होते ही तुरंत (Immediately) लॉक हो या 1 मिनट के बाद।
इसके बाद आपको व्हाट्सएप लॉक हो जाएगा।