इंटरनेट डेस्क। विश्व नंबर-1 यानिक सिनर ने विम्बलडन 2026 का पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया है। सेंटर कोर्ट पर खेले गए फाइनल में इटली के इस स्टार खिलाड़ी ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7(7), 7-6(2), 6-3, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार विम्बलडन चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।
करीब 3 घंटे 46 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले के साथ सिनर ने अपने करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम और 30वां एटीपी खिताब भी जीत लिया। ज्वेरेव ने शुरुआत में सिनर को कड़ी चुनौती दी। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली और किसी को भी ब्रेक पॉइंट नहीं मिला।
मुकाबला टाई-ब्रेक तक पहुंचा, जहां ज्वेरेव ने शानदार सर्विस और आक्रामक खेल के दम पर पहला सेट अपने नाम किया। यह 2025 के वियना ओपन फाइनल के बाद पहली बार था जब ज्वेरेव ने सिनर के खिलाफ कोई सेट जीता।
pc- news18




