Winter Session: आज लोकसभा में होगी प्रदूषण पर चर्चा, शाम को पर्यावरण मंत्री देंगे जवाब

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली और आसपास के इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण ने संकट गहरा दिया है। स्थिति बहुत ही ज्यादा गंभीर है। ऐसे में इसके समाधान के लिए सरकार को कुछ प्लानिंग करनी होगी। हालांकि उसके पहले संसद में गुरुवार को वायु प्रदूषण पर विस्तृत चर्चा होगी। विपक्षी सदस्यों के लगातार सवालों के बाद लोकसभा में शाम 5 बजे पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सवालों, आपत्तियों और सुझावों का जवाब देंगे।

बुुधवार को राज्यसभा में हुई थी चर्चा
खबरों की माने तो राज्यसभा में बुधवार को प्रदूषण का मुद्दा गुंजा, कई सांसदों ने केंद्र से खतरनाक एयर क्वालिटी से निपटने की रणनीति पर सवाल किए, डीएमके सांसद कनिमोझी ने पूछा कि क्या गंभीर प्रदूषित इलाकों में बड़े पैमाने पर एयर प्यूरीफायर लगाने के लिए फंड आवंटित किया जा रहा है।

वायु प्रदूषण बड़ी समस्या
बहस में जवाब देते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा, वायु प्रदूषण बड़ी समस्या है, मैं सहमत हूं, उन्होंने नागरिकों से एक्यूआई रीडिंग के प्रति जागरूक रहने की अपील की और कहा कि सरकार जागरूकता और इन्फोर्समेंट दोनों पर काम कर रही है। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत देश के 130 शहरों में एयर क्वालिटी सुधार के काम चल रहे हैं। भूपेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि जमीन पर नियमों को लागू करने की मुख्य जिम्मेदारी शहरी स्थानीय निकायों की है, केंद्र के ज्यादा शहरों में डायरेक्ट इंटरवेंशन की मांग पर मंत्री ने कहा कि केंद्र लोकल बॉडीज को सशक्त बनाने पर फोकस कर रहा है।

pc- hindustan