Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण को लागू करने संबंधी विधेयक आज होंगे लोकसभा में पेश, विपक्ष दिख रहा विरोध में
- byShiv
- 16 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। संसद का आज से 3 दिनों के लिए विशेष सत्र आयोजित होने जा रहा है। महिला आरक्षण विधेयक पर आर-पार के मूड में सरकार नजर आ रही है। इस मामले में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल सरकार को घेरने के मूड में है, गुरुवार को लोकसभा में नियम 66 के प्रावधान को निलंबित करने का प्रस्ताव लाएगी। इसका मकसद महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को साथ पास कराना है।

आज होंगे 3 बिल पेश
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरकार आज तीन बिल पेश करेगी। संविधान संशोधन 131 के तहत सीटों की संख्या बढ़ाए जाने का प्रस्ताव होगा। इसके अलावा दूसरा बिल डेलिमिटेशन बिल 2026, जिसके तहत डेलिमिटेशन कमिशन का गठन किया जाएगा। तीसरा बिल यूनियन टेरिटरी लॉज ( संशोधन) 2026 होगा। संविधान संशोधन 131 बिल और डिलिमिटेशन बिल 2026 कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पेश करेंगे। यूनियन टेरिटरी लॉज (संशोधन) 2026 गृहमंत्री की तरफ से पेश किया जाएगा।

विपक्ष दिख रहा विरोध में
खबरों की माने तो महिला आरक्षण को लागू करने संबंधी विधेयक गुरुवार को लोकसभा में पेश किए जाने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इस बिल में साल 2029 तक महिला आरक्षण लागू करने और लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने के तीन विधेयक लोकसभा में पेश होंगे। विधेयक पेश किए जाने से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास कई विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई। इसमें यह फैसला किया गया कि इसके परिसीमन से संबंधित प्रावधानों का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
pc- uemcon.in,newsonair.gov.in, thefederal.com






