Women's Asia Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, श्रीलकां को हराया

इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर से एशिया कप जीत लिया है। इस मैच में शैफाली वर्मा (68 रन) और स्मृति मंधाना (59 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर 8वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया।

भारतीय टीम ने मैच में 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 111 रन पर ही ढेर हो गई। हालांकि मैच जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी को पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से लेने से इनकार कर दिया। 

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने चौथी बार एशिया कप का खिताब जीता है। इसके साथ ही वह अब सबसे ज्यादा बार एशिया कप ट्रॉफी जीतने वाली कप्तान बन गई हैं। इस मामल में उन्होंने मिताली राज को पीछे छोड़ दिया है। मिताली राज की कप्तानी में भारतीय टीम ने 3 बार एशिया कप जीता था।

pc- cricinfo.com