Women's Asia Cup 2026: सेमीफाइनल मुकाबलों का शेड्यूल आया सामने, जाने कब और कहा देख सकेंगे मैच

इंटरनेट डेस्क। महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल सामने आ चुका है। बांग्लादेश सेमीफाइनल में जाने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई। उससे पहले भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान अंतिम-4 में अपनी-अपनी जगह पक्की कर चुके थे। एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले 10 सितंबर और 11 सितंबर को खेले जाएंगे।

सेमीफाइनल का शेड्यूल आया सामने
महिला एशिया कप का पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहले ग्रुप को टॉप किया था, जबकि बांग्लादेश ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की टक्कर होगी, जो 11 सितंबर को खेला जाएगा। 

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच महिला टी20 एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगी और टॉस शाम 7.30 पर होगा। भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच में इस सेमीफाइनल मुकाबले का भारत में सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सोनी टेन-1 और टेन-3 चौनल पर किया जाएगा

पहला सेमीफाइनल - भारत बनाम बांग्लादेश - 10 सितंबर
दूसरा सेमीफाइनल - पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - 11 सितंबर
फाइनल - 13 सितंबर

pc-olympics.com