Women's Asia Cup 2026: आज एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं स्मृति मंधाना, करना होगा बस छोटा सा काम

इंटरनेट डेस्क। भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। एक बार फिर दुनिया की नजर स्मृति मंधाना पर होंगी, जिनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10880 रन हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं, बता दें कि आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है।

स्मृति मंधाना ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 124 रनों की शतकीय पारी खेली थी। इससे उन्होंने ना केवल महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बल्कि सबसे ज्यादा शतक (18) का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था। इसके अलावा भी उन्होंने उस शतकीय पारी के दौरान की सारे रिकॉर्ड बनाए थे।

दरअसल स्मृति मंधाना महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभी दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ आज अगर वो 78 रन बनाती हैं तो इस लिस्ट में भी मंधाना सबसे आगे निकल जाएंगी। अभी अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम हैं, जिन्होंने 4758 रन बनाए। वहीं मंधाना अब तक 4681 रन बना चुकी हैं।

pc- cricinfo.com