Women's ODI World Cup 2025: ICC ने इनामी राशि में किया बंपर इजाफा, चैपिंयन टीम को मिलेगा इतना पैसा की गिनने में भी...

इंटरनेट डेस्क। आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 की शुरुआत में अब लगभग एक महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में इस टूर्नामेंट को लेकर कई नए बाते ऐसी सामने आ रही हैं जो बड़ी ही रोचक है। जी हां  इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाना है। सबसे बड़ी बात यह हैं कि वर्ल्ड कप के लिए अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इनामी राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

महिला वर्ल्ड कप में इस बार आईसीसी 13.88 मिलियन डॉलर (लगभग 122 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि बांटेगी। 2022 में न्यूजीलैंड में हुए टूर्नामेंट में इनामी राशि सिर्फ 3.5 मिलियन डॉलर थी। यानी इस बार 297 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह इनामी राशि 2023 में भारत में हुए आईसीसी मेन्स क्रिकेट विश्व कप की कुल इनामी राशि (10 मिलियन डॉलर) से भी ज्यादा है।

महिला वर्ल्ड कप 2025 की विजेता टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (लगभग 39.55 करोड़ रुपये) मिलेंगे। उपविजेता टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (19.77 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इसके अलावा अन्य टीमों को भी इनामी राशि दी जाएगी।

PC -espncricinfo.com