Women's ODI World Cup 2025: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, कर दिया ये बड़ा कारनामा,तोड़ा 28 साल पुराना रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने गुरुवार को अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया है। अभी खेले जा रहे महिला वर्ल्ड कप में मंधाना एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाली महिला बैटर बनी। बाएं हाथ की बैटर ने महिला वनडे वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।

स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 32 गेंदों में 23 रन बनाए। बहरहाल, स्मृति मंधाना ने अपनी पारी के दौरान बेलिंडा क्लार्क का 28 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। भारतीय ओपनर ने इस साल अब तक 17 वनडे मैचों में 982 रन बनाए। इसमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इस दौरान 122 चौके और 24 छक्के जड़े।

इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क के नाम दर्ज था। बेलिंडा क्लार्क ने 1997 में 970 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वॉलवार्ट एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। लौरा ने 2022 में 882 रन बनाए थे।     

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाली महिलाएं
2025 - स्मृति मंधाना - 982 रन)(भारत)
1997 - बेलिंडा क्लार्क - 970 रन (ऑस्ट्रेलिया)
2022 - लौरा वॉलवार्ट - 882 रन (दक्षिण अफ्रीका)

pc- espncricinfo.com