W T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने जीता आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड को हराया

इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल जीतकर ट्राफी अपने नाम कर ली है। रविवार रात मेजबान इंग्लैंड को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लॉर्ड्स में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 151 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 17.1 ओवर्स में हासिल कर लिया। इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम रिकॉर्ड सातवीं बार विश्व चैम्पियन बनी है।

ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में विश्व कप जीता था। इंग्लैंड (2009), वेस्टइंडीज (2016) और न्यूजीलैंड (2024) एक-एक बार खिताबी जीतने में सफल रही है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से फोएबे लिचफील्ड और विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने 100 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लिचफील्ड ने 35 बॉल पर 48 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं बेथ मूनी ने 10 चौके की मदद से 49 बॉल पर 64 रन बनाए। एलिस पेरी ने नाबाद 13 रन और एश्ले गार्डनर ने नाबाद 3 रन रन बनाए।

pc- cricinfo