W T20 World Cup 2026: जाने कब और कहा खेला जाएगा वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल
- byShiv
- 03 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 5 जुलाई 2026 को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में खेला जाएगा। विश्व क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदानों में शामिल लॉर्ड्स एक बार फिर महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबले की मेजबानी करेगा।
6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडी को पहले सेमीफाइनल में धूल चटाई। वहीं इंग्लैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच फाइनल 5 जुलाई को ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार तो इंग्लैंड 5वीं बार वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने वाली है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है, कोई भी उन्हें हरा नहीं पाया है। ऐसे में फाइनल में दोनों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिलेगी।
PC- India.com






