World Cup 2027: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने विश्व कप 2027 के लिया किया सीधे क्वालीफाई

इंटरनेट डेस्क। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में हराकर विश्व कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है। अफगानी टीम को अब क्वालीफायर मुकाबले नहीं खेलने होंगे। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। 

दो बार की विश्व विजेता टीम के लिए लगातार तीसरी बार होगा, जब वे क्वालीफायर में हिस्सा लेंगे। अफगानी टीम के लिए आयरलैंड का ये दौरा काफी अहम था। अगर उन्हें रैंकिंग के आधार पर वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई करना था, तो सीरीज के दो मैच कम से कम जीतने थे। पहला मैच बारिश की वजह से रद हो गया था, जिसके बाद दूसरा और तीसरा मुकाबला जीतकर अफगानी टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। 

अफगानी टीम ने आयरलैंड को तीसरे वनडे मैच में 3 विकेट से हराया है। इसी के साथ उन्होंने विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दरअसल, आईसीसी ने रैंकिंग के आधार पर कटऑफ टाइम 31 सितंबर 2026 तय किया है। उस समय तक आईसीसी की वनडे रैंकिंग की 8 टीमें सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

pc- navbharat