WPL 2026: WPL की आज से होने जा रही शुरूआत, ओपनिंग सेरेमनी में में ये स्टार दिखाएंगे अपना जलवा
- byShiv
- 09 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज से चौथी महिला प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने जा रही है। यह लीग सिर्फ घरेलू प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी की पहली बड़ी कसौटी भी साबित होगी, जो इंग्लैंड में जून-जुलाई में होने वाले मुकाबलों की तैयारी का मंच है। इस सीजन के पहले मैच में दो बार की चैंपियन और मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं।
टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में डब्ल्यूपीएल की एकमात्र अन्य खिताब जीतने वाली टीम, स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। हरमनप्रीत की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के पास कागजों पर सबसे मजबूत टीम मानी जा रही है, जिसमें इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट और वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज भी शामिल हैं।
महिला प्रीमियर लीग 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में क्रिकेट और एंटरटेनमेंट का शानदार मेल होने वाला है, जिसमें यो यो हनी सिंह और जैकलीन फर्नांडीज प्री-मैच से पहले ओपनंिग सेरेमनी में जलवा दिखाएंगे।
pc- aaj tak






