Year Ender 2024: भारतीय लोगों ने इस साल इन विदेशी पर्यटक स्थलों को गूगल पर किया है सबसे ज्यादा सर्च, शीर्ष पर रहा ये देश
- byhanumnan
- 14 Dec, 2024
इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों को विदेश घूमना पसंद होता है। दुनिया के कई पर्यटक स्थल बहुत ही प्रसिद्ध है। आज हम आपको साल 2024 में सबसे ज्यादा सर्च किए दुनिया के पांच पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे है। आप इन पर्यटक स्थलों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज हम आपको पांच ऐसे फॉरेन ट्रेवल डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें साल 2024 में भारतीयों ने सबसे ज्यादा सर्च किया है।
इस साल भारतीय लोगों द्वारा घूमने के लिए अजरबैजान, बाली, कजाकिस्तान, जॉर्जिया और मलेशिया को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इस संबंध में गूगल की ओर से लिस्ट जारी की गई है। ये सभी पर्यटक स्थल अपनी प्राकृतिक खूबूसरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका आगामी समय में विदेश घूमने का प्लान है तो इन पर्यटक स्थलों पर जा सकते हैं।
यहां का टूर आपके लिए बहुत ही यादगार साबित होगा। अजरबैजान को इस साल भारतीय लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया है। इतिहास, संस्कृति और आधुनिकता के कारण इस स्थान ने भारतीय लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है।
PC: jagran