Year Ender 2025: साल 2025 में स्पोटर्स और बॉलीवुड के इन कपल की राहें हुई जुदा
- byShiv
- 24 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। साल 2025 के समाप्त होने में अब मात्र 6 से 7 दिन का समय बचा है। साल के जाते हैं इस वर्ष जो बिता वो बस यादों में रह जाएगा। ऐसे में साल 2025 में बॉलीवुड और स्पोटर्स की दुनिया में कई ऐसे रिश्ते टूटे जो अलग अलग राहों पर निकल गए। तो चलिए जानते हैं की इस वर्ष में किन किन लोगों को रिश्तों में खटास आई और वो टूट गए।
तमन्ना और विजय वर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा लगभग दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। इनकी शादी को लेकर भी चर्चा तेज होने लगी थी। लेकिन तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा वर्मा का इस साल ब्रेकअप हो गया।
युजवेंद्र चहल- धनश्री वर्मा
बॉलीवुड कोरियोग्राफर धनश्री और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का इस साल डिवोर्स हुआ। चार साल की शादी के बाद दोनों अलग हो गए। आपसी सहमति और सेटलमेंट के बाद यह तलाक हुआ। तलाक के बाद धनश्री ने अपने टूटे रिश्ते पर खुलकर बात भी की थी।
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल
बॉलीवुड कंपोजर और डायरेक्टर पलाश मुछाल क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। 23 नवंबर को इनकी शादी होने वाली थी। लेकिन शादी टल गई। शादी टलने के पीछे एक कथित चौट को जिम्मेदार माना गया। इस चौट में पलाश मुछाल पर चीटिंग के आरोप लगे। बताते चलें कि 23 नवंबर को मीडिया को सूचित किया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी टाल दी गई है।
pc-sports.punjabkesari.in, aaj tak






