Year Ender 2025: विराट कोहली ने साल 2025 में भी किया ये कारनामा, हमेशा रहेगा यादगार

इंटरनेट डेस्क। साल भले ही खत्म होने को जा रहा हो, लेकिन विराट कोहली का जलवा अभी भी बरकरार है। विराट कोहली ने साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन इस साल उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में कई बड़ी उपलब्धियां बपने नाम की। आज हम आपको इस साल विराट कोहली द्वारा हासिल की गई बड़ी उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

विराट कोहली का इस साल आईपीएल खिताब जीतने का सपना पूरा हुआ है। आईपीएल 2025 में आरसीबी ने अपनी पहली ट्रॉफी 18 साल बाद अपने नाम की। इस सीजन विराट 600 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 53 शतक लगाए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में 51 शतक लगाए थे। 

विराट कोहली ने इस साल क्रिकेटर कॅरियर में 22वीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता। उन्होंने इस साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों में 151 की औसत से 302 रन बनाए हैं। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। ये उनका 22वीं  खिताब है।

pc -gnttv.com