Whatsapp पर सभी से या कुछ खास लोगों से ऐसे हाइड कर सकते हैं प्रोफाइल फोटो, जान लें आसान तरीका

PC: India tv hindi

आज के समय में WhatsApp हमारे रोज़ाना के संवाद का एक प्रमुख जरिया बन चुका है। लेकिन इसके साथ ही हमारी प्राइवेसी (Privacy) सुरक्षा भी बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। कई बार हम नहीं चाहते कि हर कोई हमारी प्रोफाईल फोटो (DP) देखे, जैसे कि अनजान लोग या कुछ खास कॉन्टैक्ट्स।

WhatsApp में दिए गए प्राइवेसी फीचर्स की मदद से आप आसानी से तय कर सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल फोटो किसे दिखेगी और किससे छिपी (Hide) रहेगी। आइए जानते हैं इसे सेट करने का आसान तरीका:

WhatsApp पर प्रोफाइल फोटो Hide कैसे करें?

सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ओपन करें।

ऊपर दाईं ओर दिख रहे 3 डॉट (Menu) पर टैप करें और Settings में जाएं। (iPhone यूजर्स नीचे दाएं कोने में दिए Settings ऑप्शन पर क्लिक करें।)

इसके बाद Account ऑप्शन पर टैप करें और फिर Privacy को चुनें।

अब आपको Profile Photo का विकल्प दिखाई देगा, उस पर टैप करें।

pc: navbharat times

आपको मिलेंगे ये 4 विकल्प:

Everyone : इसे चुनने पर आपका WhatsApp नंबर रखने वाला कोई भी व्यक्ति आपकी प्रोफाइल फोटो देख सकता है।

My Contacts: इसे चुनने पर केवल वही लोग आपकी DP देख पाएंगे जिनका नंबर आपके फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव है।

My Contacts Except... : अगर आप किसी खास व्यक्ति या चुनिंदा लोगों से अपनी प्रोफाइल फोटो छिपाना चाहते हैं, तो इस विकल्प को चुनें। इस पर टैप करके उन लोगों के नाम सिलेक्ट करें जिनसे आप फोटो छिपाना चाहते हैं और नीचे 'Tick' मार्क पर क्लिक कर दें।

Nobod: इसे चुनने पर आपकी प्रोफाइल फोटो किसी को भी दिखाई नहीं देगी।

pc: india tv hindi

अपनी प्राइवेसी को मजबूत रखने के लिए समय-समय पर अपनी सेटिंग्स जांचते रहें और जरूरत के अनुसार 'My Contacts Except...' विकल्प का उपयोग करके अपनी प्रोफाइल फोटो को सुरक्षित रखें।