ZI vs IND: टीम की जीत के बाद भी कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, धोनी और कोहली को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। जिम्बाब्वे और भारत के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत को 7 विकेट से जीत मिली है। यह बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली जीत है। एक जीत हासिल करने के लिए उन्हें पूरे 8 मैच लग गए, जिनमें से 6 में हार का सामना करना पड़ा और एक बेनतीजा रहा।हालांकि, आखिरकार भारत का हार का सिलसिला समाप्त हो गया है।

भले ही हार का सिलसिला खत्म हुआ हो, लेकिन श्रेयस अय्यर ने एक कप्तान के तौर पर शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने सबसे लंबा हार का सिलसिला तय किया है। जून 2026 से लेकर जुलाई 2026 तक भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 7 मैचों तक नहीं जीत सकी। यह सिलसिला 23 जुलाई 2026 को आठवें मैच में खत्म हुआ। 

इस दौरान उन्हें 6 हार और एक मैच बेनतीजा मिला। श्रेयस अय्यर से पहले भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे लंबा हार का सिलसिला चार मैचों का एक बार 2009 में था और एक 2021 में था। 2009 में महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी कर रहे थे। तब टीम इंडिया ने जून 2009 से लेकर दिसंबर 2009 तक लगातर चार मैच हारे थे। साल 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने जुलाई 2021 से लेकर अक्टूबर 2021 तक 4 मुकाबले हारे थे। श्रेयस अय्यर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली से इस मामले में काफी आगे नजर आते हैं।

PC- aaj tak