ZI vs IND: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी 20 मुकाबला आज, जाने कितने बजे से शुरू होगा मैच

इंटरनेट डेस्क। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। बता दें कि यह मुकाबला हरारे में शाम 4.30 बजे से शुरू होगा। पिछला मैच भारत ने 7 विकेट से अपने नाम किया था। इस सीरीज में अभी तक श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम 1-0 से आगे है।

टीम इंडिया के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार तीसरी टी-20 सीरीज जीतने का मौका है। टी-20 इंटरनेशनल में भारत का जिम्बाब्वे के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 15 मुकाबलों में से भारतीय टीम ने 12 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को केवल 3 मुकाबलों में जीत मिली है।

संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवनरू अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और अशोक शर्मा।

PC- cricinfo.com