ZI vs IND: वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा विश्व रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। भारत और जिमबाब्वे के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने जीत दर्ज कर ली। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के नाम एक विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। उन्होंने मैच के दौरान अर्धशतकीय पारी भी खेली। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की हार का क्रम भी टूट गया है।

इससे पहले भारतीय टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया की इस शानदार जीत में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का अहम योगदान रहा। वैभव ने 18 गेंदों पर  तूफानी अर्धशतक लगाया। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े। वैभव ने इस अर्धशतकीय पारी के साथ विश्व रिकॉर्ड भी बना डाला है।

वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। 15 साल और 118 दिन के वैभव ने नेपाल के बल्लेबाज कुशल मल्ला का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। मल्ला ने इससे पहले 8 फरवरी 2020 को कीर्तिपुर में अमेरिका के खिलाफ वनडे में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाया था, तब उनकी उम्र 15 साल और 340 दिन थी।

PC- cricinfo.com