Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी घर में नहीं लाएं आप ये चीजें, पड़ेगा आपको पछताना
- byShiv
- 31 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अक्षय तृतीया हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष यह शुभ तिथि 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। बता दें कि यह दिन अत्यंत मंगलकारी माना जाता है और इसे अबूझ मुहूर्त कहा जाता है, यानी इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना विशेष मुहूर्त के किया जा सकता है। इस दिन किसी भी अच्छे काम के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती। लोग सोना-चांदी, नए कपड़े, गहने, और दूसरी चीज़ें खरीदते हैं ताकि घर में खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें इस दिन घर लाना अशुभ माना जाता है? तो जानते हैं उनके बारे में।
लोहे की चीजें
अक्षय तृतीया के दिन लोहे की चीजें नहीं खरीदनी चाहिएं। लोहे को भारी और अशुद्ध धातु माना जाता है। इसलिए इस दिन लोहे के बर्तन, औजार या फर्नीचर नहीं खरीदना चाहिए।
काले रंग की चीजें न लाएं
काला रंग नकारात्मकता और शनि ग्रह से जुड़ा होता है। इस दिन काले कपड़े या कोई भी काले रंग की चीज घर लाना अच्छा नहीं माना जाता।
टूटी-फूटी चीजें
अक्षय तृतीया के दिन कोई भी टूटी-फूटी चीज को घर पर बिल्कुल भी न लेकर आएं। टूटा हुआ बर्तन, कांच या कोई भी खराब चीज घर में रखना पहले से ही अशुभ माना जाता है।
कांटेदार पौधे न लगाएं
कैक्टस जैसे कांटों वाले पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। अक्षय तृतीया जैसे शुभ दिन पर इन्हें घर में लाना ठीक नहीं होता। इस दिन माता तुलसी की पूजा कीजिए।
pc- jansatta






